• info@chalakinvestor.com
Follow Us
Image Not Found

  • Home
  • Learn & Grow
  • Indices क्या होते हैं और इनकी भूमिका क्या है?
Indices क्या होते हैं

Indices क्या होते हैं और इनकी भूमिका क्या है?

 Indices क्या हैं और इनकी भूमिका क्या है?

जब आप शेयर बाजार से जुड़े होते हैं या न्यूज़ देखते हैं, तो आपने “सेंसेक्स ऊपर गया” या “निफ्टी गिरा” जैसे वाक्य ज़रूर सुने होंगे। साथ ही, ये शब्द रोज़ की ख़बरों में आते हैं। लेकिन, सभी लोगों को इनका मतलब नहीं पता होता। शेयर बाजार के सूचकांक दरअसल बाजार की चाल को दिखाते हैं। ये कुछ बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन पर आधारित होते हैं। शेयर बाजार के इंडेक्स यह बताते हैं कि बाज़ार ऊपर जा रहा है या नीचे। इसलिए, यह जानना ज़रूरी है कि ये क्या होते हैं। अंत में, इनकी समझ से सही निवेश का फैसला करना आसान हो जाता है।

लेकिन आपने कभी सोचा है –

Indices क्या होते हैं?

Indices यानी कि सूचकांक।

  • यह शेयर बाजार का एक Short Picture होते हैं।
  • शेयर बाजार में हज़ारों कंपनियां लिस्टेड होती हैं।
  • इन सभी को एक-एक करके देखना मुश्किल होता है।

इसलिए, कुछ चुनिंदा और प्रमुख कंपनियों को मिलाकर एक इंडेक्स बनाया जाता है। ये इंडेक्स हमें बताते हैं कि बाजार की चाल ऊपर जा रही है या नीचे।

Example :-

  • मान लो शेयर बाजार एक बड़ा बगीचा है।
  • इस बगीचे में कई तरह के पेड़ (कंपनियां) हैं।
  • अब अगर हम जानना चाहें कि बगीचा कैसा चल रहा है, तो हर पेड़ को नहीं देख सकते।
  • हम सिर्फ कुछ बड़े पेड़ देखेंगे।
  • अगर वो हरे हैं, तो समझो पूरा बगीचा अच्छा है।
  • बस यही काम इंडेक्स करता है।

भारत के प्रमुख Indices

भारत में मुख्य दो स्टॉक एक्सचेंज हैं –

  • NSE (National Stock Exchange)
  • BSE (Bombay Stock Exchange)

इन दोनों के अपने-अपने इंडेक्स होते हैं

  • Nifty 50 – NSE का इंडेक्स, जिसमें 50 बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं
  • Sensex – BSE का इंडेक्स, जिसमें 30 प्रमुख कंपनियां होती हैं

Indices क्या करते हैं?

1. बाजार की दिशा दिखाते हैं

अगर इंडेक्स ऊपर जाता है, तो इसका मतलब होता है कि कंपनियों के शेयर बढ़ रहे हैं।
अगर नीचे आता है, तो शेयर गिर रहे हैं।

2. investors को निर्णय लेने में मदद करते हैं

इंडेक्स को देखकर निवेशक यह समझते हैं कि यह सही समय है निवेश करना या नहीं।

3. पूरे मार्केट का मूड बताते हैं

Indices ये दिखाते हैं कि विश्वास है बाजार में या डर।

4. तुलना करने का पैमाना बनते हैं

एक कंपनी के प्रदर्शन की तुलना Index से की जाती है।
यदि कंपनी इंडेक्स से अच्छा कर रही है, तो वह मजबूत मानी जाती है।

5. इंडेक्स फंड्स बनाने में उपयोग होते हैं

Many म्यूचुअल फंड्स इंडेक्स को फॉलो करते हैं।

उन्हें “Index Funds” कहते हैं।

निष्कर्ष

शेयर बाजार के सूचकांक  (index) वह संकेत होते हैं जो हमें बाजार की दिशा बताते हैं। ये सूचकांक चुनी गई कंपनियों के प्रदर्शन पर आधारित होते हैं और यह दिखाते हैं कि बाजार ऊपर जा रहा है या नीचे। दरअसल, शेयर बाजार के सूचकांक किसी तरह से बाजार की तबीयत का आईना होते हैं। इन्हें देखकर ही निवेशक, ब्रोकर और आम लोग अपने निवेश से जुड़ी बड़ी बातें तय करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp
News Gallery
Asset Allocation क्या होती है और इसका stock market में मतलब
Trading Journal का उदाहरण हिंदी में
Arbitrage Trading क्या है – शेयर बाजार में Risk-free Profit
Stop Loss Order क्या है और शेयर मार्केट में इसका महत्व
SIP कैसे काम करता है
कंपनी का आईपीओ कारण
Portfolio Tracker Apps for investment tracking
Reliance Industries Q1 FY26 Results Summary
Scroll to Top